रायपुर में ‘नेकी की दीवार’ बंद , अब घर-घर पहुंचेगी दान सामग्री इकठ्ठा करने गाड़ियाँ …

HomeCHHATTISGARHरायपुर में ‘नेकी की दीवार’ बंद , अब घर-घर पहुंचेगी दान सामग्री...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

हाइलाइट रायपुर नगर निगम ने ‘नेकी की दीवार’ बंद कर नई व्यवस्था शुरू की है । अब 10 जोनों में 10 नई गाड़ियां वार्डों में जाकर घर-घर से दान सामग्री एकत्र करेंगी , जिसे आरआर सेंटर में प्रोसेस कर जरूरतमंदों तक पहुँचाया जाएगा ।

रायपुर के अनुपम गार्डन और गांधी उद्यान के पास बनाई गई नेकी की दीवार अव्यवस्था के चलते बंद कर दी जा रही है । स्मार्ट सिटी द्वारा लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई यह व्यवस्था कुछ ही वर्षों में बिना देखरेख अव्यवस्था का केंद्र बन गई । अब नगर निगम ने नया सिस्टम शुरू किया है , जिसके तहत दानदाताओं को जगह पर जाकर सामग्री छोड़ने की जरूरत नहीं होगी । हर वार्ड के लिए एक तय दिन पर निगम की गाड़ी पहुंचेगी और उपयोगी वस्तुएं घर-घर से एकत्र की जाएंगी । इसके लिए जनता की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल एप भी बनाया जाएगा ।

नगर निगम दस जोनों के लिए 10 नई ईएलवी गाड़ियां खरीदेगा , जिसकी स्वीकृति पंद्रहवें वित्त आयोग से मिली है । प्रत्येक वाहन की लागत लगभग 11 लाख रुपये होगी । ये गाड़ियां सात वार्डों को सप्ताह में एक-एक दिन कवर करेंगी और घरों से निकलने वाले पुराने कपड़े , कंबल , चादर , जूते , बैग और अन्य उपयोगी सामग्री एकत्र करेंगी । महापौर मीनल चौबे ने बताया कि “नेकी की दीवार की जगह हम आरआर सेंटर का मॉडल ला रहे हैं , जहां सामग्री को व्यवस्थित कर जरूरतमंदों तक पारदर्शिता के साथ पहुँचाया जाएगा ।

एकत्र सामग्री को आरआर सेंटर भेजा जाएगा , जहां स्व-सहायता समूह की महिलाएं उसे उपयोग योग्य बनाकर आगे वितरण की प्रक्रिया संभालेंगी । नगर निगम का मानना है कि यह मॉडल दानदाताओं के लिए अधिक सुगम , पारदर्शी और प्रभावी होगा । निर्धारित शेड्यूल के आधार पर गाड़ियां पूरे शहर के 70 वार्डों में घूमते हुए सात दिन में सात वार्ड कवर करेंगी , जिससे जरूरतमंदों तक समय पर और सही सामग्री पहुँच सकेगी ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...