30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

धमतरी में ज्वेलरी शॉप लूट का मामला 6 माह बाद पुलिस ने नागपुर और रायगढ़ से पकड़े आरोपी…

HomeChhattisgarhधमतरी में ज्वेलरी शॉप लूट का मामला 6 माह बाद पुलिस ने...

Date:

धमतरी :धमतरी में 13 मई की देर रात हुआ ज्वेलरी शॉप लूट का प्रयास आखिरकार छह महीने बाद सुलझ गया । उस रात करीब साढ़े 10 बजे रायपुर रोड स्थित बरड़िया ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाश घुसे थे । दुकान में बैठे संचालक भंवरलाल बरड़िया को पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश की गई । अचानक हुए शोर-शराबे को सुनकर उनकी पुत्री मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी घायल कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए । उस रात पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और लोगों में चिंता साफ दिखाई दे रही थी ।

6 महीने से चल रही थी जांच , पुलिस को मिली सफलता इस मामले में सिटी कोतवाली थाना में धारा 331(8) , 109(1) , 3(5) BNS सहित 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया था । धमतरी पुलिस पिछले छह महीनों से लगातार जांच में जुटी थी । रविवार को एसपी सूरज सिंह परिहार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तकनीकी विश्लेषण और व्यापक खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही । पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आसपास लगे सैकड़ों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली । संदिग्ध व्यक्तियों के फोटो अलग-अलग जिलों में भेजे गए , मुखबिर सक्रिय किए गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लोकेशन ट्रैक की गई । इस मेहनत के बाद पुलिस टीमें गोवा , नागपुर और रायगढ़ सहित कई स्थानों पर रवाना की गईं ।

दो आरोपी गिरफ्तार , एक अब भी फरार जांच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों — कुंवर सिंह भदौरिया और अमरपाल सिंह , दोनों निवासी भिंड मध्यप्रदेश — को गिरफ्तार किया है । तीसरा आरोपी अभी फरार है और एसपी ने जल्द ही उसे भी पकड़ लेने का दावा किया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार , आरोपियों की तलाश में टीमों को कई बार असफलता मिली , लेकिन लगातार प्रयासों ने आखिरकार सफलता दिलाई । गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है , क्योंकि यह मामला लंबे समय से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ था ।

स्थानीय लोगों में राहत की भावना घटना के बाद से शहर में एक तरह का भय का माहौल था , खासकर व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी । अब आरोपियों के पकड़े जाने के बाद लोगों में भरोसा लौटा है । कई व्यापारियों ने कहा कि “पुलिस की मेहनत से शहर में फिर से सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है ।”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...