आमा नाका ओवर ब्रिज के नीचे शुरू हुआ चौपाटी का व्यवस्थापन , साइंस कॉलेज परिसर खाली करने के बाद बढ़ा राजनीतिक विवाद…

HomeCHHATTISGARHआमा नाका ओवर ब्रिज के नीचे शुरू हुआ चौपाटी का व्यवस्थापन ,...

Date:

रायपुर । साइंस कॉलेज परिसर से हटाए गए चौपाटी के कारोबारियों को अब नगर निगम प्रशासन ने आमा नाका रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे अस्थायी व्यवस्थापन शुरू कर दिया है । शनिवार सुबह निगम की टीम ने व्यवसायियों की गुमटियों और ठेलों को नए स्थान पर अनलोड करने की प्रक्रिया तेज की । हालांकि यह पूरा इलाका रेलवे लाइन के दायरे में आता है , इसलिए हाल ही में रेलवे द्वारा भी यहां नोटिस जारी किया गया था , जिससे दुकानदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है ।

इस कार्रवाई से पहले शुक्रवार रात से ही कांग्रेस नेताओं ने कारोबारियों के समर्थन में जोरदार विरोध शुरू कर दिया था । जैसे ही चौपाटी हटाने की तैयारी की सूचना मिली , कांग्रेस नेता अपने समर्थकों व दुकानदारों के साथ साइंस कॉलेज मैदान के पास पहुंच गए और पूरी रात धरने पर बैठे रहे । शनिवार सुबह जब पुलिस बल और निगम का अमला जेसीबी , क्रेन और अन्य उपकरणों के साथ चौपाटी हटाने पहुंचा , तो विरोध और तेज हो गया । पुलिस ने पहले पूरे इलाके को घेरा और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की , जिसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहनों में बैठाकर हटाया गया ।

दुकानदारों का कहना है कि साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी वर्षों से उनकी आजीविका का मुख्य आधार रही है । बिना उपयुक्त पुनर्वास की व्यवस्था किए चौपाटी हटाना अनुचित है । उनका आरोप है कि अचानक की गई कार्रवाई से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं । राजनीतिक नेताओं के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर टकराव बढ़ गया । बीजेपी विधायक राजेश मूणत और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल के बीच भी रात में जमकर बहस हुई । उधर , सुबह से ही पुलिस कार्रवाई के कारण जीई रोड इलाके में ट्रैफिक धीमा रहा और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...