34.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा मामले में ढाई साल बाद सुनवाई , CBI ने 6 नए आरोपी जोड़े – 19 नवंबर को आएगा फैसला…

HomeChhattisgarhबेमेतरा के बिरनपुर हिंसा मामले में ढाई साल बाद सुनवाई , CBI...

Date:

हाइलाइट बॉक्स : स्पेशल कोर्ट में बिरनपुर हिंसा केस की सुनवाई पूरी हुई । CBI ने धाराएं बढ़ाने का आवेदन दिया और 6 नए नाम जोड़े । अब 19 नवंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला ।

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले की सुनवाई ढाई साल बाद स्पेशल कोर्ट में हुई । इस दौरान CBI ने केस में नई धाराएं जोड़ने का आवेदन पेश किया , जिस पर आज दोनों पक्षों के बीच बहस हुई । कोर्ट अब 19 नवंबर को फैसला सुनाएगा ।

CBI वकील ने बताया कि जांच के दौरान 6 नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं , जिससे कई नए तथ्य मिले हैं । वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि केस में धाराएं बढ़ाने की जरूरत नहीं है ।

गौरतलब है कि 8 अप्रैल 2023 को दो बच्चों की मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया था । इस दौरान साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी । इसके बाद गांव में आगजनी और दो अन्य लोगों की भी मौत हुई थी । हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने कर्फ्यू लगाकर धारा 144 लागू की थी ।

शुरुआत में पुलिस ने 12 लोगों को आरोपी बनाया था , लेकिन CBI जांच में 6 नए नाम जुड़े हैं । 30 सितंबर 2025 को दाखिल चार्जशीट में CBI ने कहा कि यह मामला राजनीतिक साजिश नहीं था । रिपोर्ट में पूर्व विधायक अंजोर यदु का नाम शामिल नहीं है , जबकि ईश्वर साहू लगातार उनकी भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...