छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, कई यात्रियों की मौत और घायल…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई,...

Date:

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया । गेवरा रोड से चलने वाली एक पैसेंजर MEMU ट्रेन ने स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन का एक डिब्बा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए । इस हादसे में कई यात्रियों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हैं । घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर अफरातफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य तेज़ी से जारी है ।

सूत्रों के अनुसार हादसा मंगलवार शाम करीब 4 बजे बिलासपुर के गोढी स्टेशन और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन तेज़ गति से चल रही थी और अचानक आगे खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला कोच सहित कई डिब्बे पलट गए । रेलवे और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर गैस कटर और क्रेन की मदद से यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है । बचाव दल ने कई घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है ।

इस हादसे में अब तक चार से छह यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है , जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं । कई यात्रियों की हालत गंभीर है । घायलों को सिम्स और अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये , गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है ।

रेल मंत्रालय ने इस भीषण दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं । प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल को पार किया या समय पर नियंत्रण नहीं पाया , जिससे यह हादसा हुआ । रेलवे सुरक्षा आयुक्त CRS को घटना की जांच सौंपी गई है । फिलहाल ट्रैक पर आवाजाही बंद कर दी गई है और मरम्मत कार्य जारी है ।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेल सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हों ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...