अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भीषण भूकंप , 5 की मौत , 143 घायल — तजाकिस्तान -उज्बेकिस्तान तक हिले …

HomeInternationalअफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भीषण भूकंप , 5 की मौत ,...

Date:

हाइलाइट :

काबुल : अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में सोमवार को 6.3 तीव्रता का भीषण भूकंप आया , जिससे कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई । ताजिकिस्तान , उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान तक इसके झटके महसूस किए गए । प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार , इस आपदा में कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गई और 143 अन्य घायल हुए हैं ।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र NCS ने जानकारी दी कि यह झटका स्थानीय समयानुसार रात 159 बजे आया । इसका केंद्र जमीन से करीब 23 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था । यूएसजीएस USGS के अनुसार , इस भूकंप से भारी जनहानि और आर्थिक नुकसान की आशंका है ।

मजार-ए-शरीफ और खुल्म कस्बे के पास स्थित क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है । स्थानीय निवासियों ने बताया कि भूकंप के समय लोग नींद से जाग गए और घबराहट में घरों से बाहर भागे । कई इमारतों में दरारें आ गईं और खिड़कियाँ टूट गईं ।

विशेषज्ञों के अनुसार , यह उथला भूकंप था , जो गहरे भूकंपों की तुलना में ज्यादा खतरनाक होता है । उथले भूकंपों में सतह पर कंपन अधिक महसूस होता है , जिससे संरचनात्मक नुकसान और हताहतों की संभावना बढ़ जाती है । क्षेत्र में आफ्टरशॉक आने की भी संभावना जताई गई है ।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश ने नई दिल्ली में शेख हसीना की मीडिया ब्रीफिंग पर जताई नाराजगी, भारत से उठाए सवाल…

ढाका, बांग्लादेश नई दिल्ली में अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना...