सोशल मीडिया पर जल्दी पैसा कमाने के तरीके तलाश रहा था आरोपी, पुलिस ने शव और वारदात में इस्तेमाल सामान किया बरामद।
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में 4-5 वर्षीय मासूम जितेंद्र राम की हत्या के मामले में पुलिस ने 27 वर्षीय बासुदेव उर्फ टंगनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बच्चे को बहलाकर अपने साथ ले गया और हत्या के बाद उसके शरीर से किडनी, फेफड़े और आंखें निकाल लीं। उसने शव को बोरी में भरकर खेत के गड्ढे में दबा दिया था। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर अधिक पैसा कमाने के तरीके तलाश रहा था और इसी दौरान उसके मन में बच्चों के अंग निकालकर बेचने का विचार आया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव, चाकू, फावड़ा, प्लास्टिक की बाल्टी में रखे अंग और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ख़बरें और भी…


