HomeWEST BENGALKOLKATAपटाखों से जर्म्स और वायरस खत्म होने के बयान पर घिरीं भाजपा...

Date:

पटाखों से जर्म्स और वायरस खत्म होने के बयान पर घिरीं भाजपा विधायक पापिया अधिकारी, दी सफाई…

विवाद बढ़ने पर बयान वापस लेने की पेशकश, कहा- पूर्वजों की मान्यताओं के संदर्भ में कही थी बात।

पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक पापिया अधिकारी ने पटाखे फोड़ने से जर्म्स और वायरस खत्म होने संबंधी अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को टीआरपी और व्यूज के लिए गलत तरीके से पेश किया गया। पापिया के मुताबिक, उनका आशय यह था कि दिवाली और काली पूजा पर पटाखे जलाने से कीटाणु खत्म होते हैं, ऐसी मान्यता पुरानी पीढ़ियों से चली आ रही है। हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा कि यदि उनकी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगती हैं और अपना बयान वापस लेने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आज विज्ञान काफी आगे बढ़ चुका है और पुरानी मान्यताओं को उसी संदर्भ में नहीं देखा जा सकता।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related