स्वतंत्र छत्तीसगढ़
बिलासपुर : 30 सितम्बर 2025
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा रविवार को बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी स्थित मुक्तिधाम पहुंचे, जहां अव्यवस्था और गंदगी देखकर वे हैरान रह गए। अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचे चीफ जस्टिस ने जनहित याचिका मानकर दशहरा अवकाश के बीच ही सुनवाई की और कहा कि “मृत्यु के बाद सम्मानजनक विदाई हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।”
यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज…
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, कलेक्टर और ग्राम पंचायत को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कोर्ट ने कहा कि मुक्तिधामों में सफाई, पानी-बिजली, शेड, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, डस्टबिन और केयरटेकर की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही इलेक्ट्रिक शवदाह गृह, राख विसर्जन क्षेत्र और परिजनों के लिए शेल्टर की व्यवस्था भी हो।
राज्य सरकार को सभी मुक्तिधामों के लिए गाइडलाइन बनाने, फंड आवंटित करने और कमेटी गठित कर निगरानी करने का आदेश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


