30.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

रायपुर नगर निगम ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए की विशेष तैयारी…

HomeChhattisgarhरायपुर नगर निगम ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए की विशेष तैयारी...

Date:

रायपुर: 29 सितम्बर 2025— नगर निगम रायपुर ने इस वर्ष भी दुर्गा प्रतिमाओं के सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन के लिए सभी जरूरी इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं। खारून नदी के महादेव घाट तथा पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 5 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक प्रतिमाओं के विसर्जन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आयुक्त विश्वदीप ने जोन कमिश्नरों और अमले को प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं तथा निर्देश दिए हैं कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाजनक मार्ग और भीड़ नियंत्रण की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। महादेव घाट पर लाइट, स्टेज, लाउडस्पीकर और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि विसर्जन के दौरान नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। पूजा सामग्री और फूल-पत्तियों को नदी में प्रवाहित करने से पहले अलग किया जाएगा तथा विसर्जन के 24 घंटे के भीतर मलमा और अपशिष्ट को कुंड से बाहर निकाला जाएगा। ध्वनि और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और पुलिस निगरानी रखेंगे। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा बल और प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा। भीड़ नियंत्रण के लिए मार्गदर्शन बोर्ड लगाए जाएंगे और श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से कुंड तक पहुँचाया जाएगा।

नगर निगम की टीम विसर्जन के बाद क्षेत्र की पूरी सफाई करेगी तथा कचरे के निस्तारण के लिए पर्याप्त पात्र और सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि पूजा सामग्री को निर्धारित स्थान पर ही रखें, जिससे नदी प्रदूषण मुक्त और पर्यावरण सुरक्षित रह सके। आयुक्त विश्वदीप ने कहा कि निगम का उद्देश्य इस धार्मिक आयोजन को श्रद्धालुओं के लिए सहज, सुरक्षित और स्वच्छ बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी तैयारियाँ अंतिम रूप तक पूर्ण कर ली जाएँ।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...