30.1 C
Raipur
Thursday, April 2, 2026

रायपुर में प्रशासन का डंडा : आधी रात खुले 7 बारों के लाइसेंस निलंबित, 11 संचालक गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhरायपुर में प्रशासन का डंडा : आधी रात खुले 7 बारों के...

Date:

रायपुर: 29 सितम्बर 2025— राजधानी में देर रात तक संचालित हो रहे बार और क्लबों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 7 बारों—जूक पब, मोका, फ्लोरेंस, हाइपर क्लब, रॉयल रिट्रीट, सेमरॉक और द सिमर्स बार—के लाइसेंस तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा गलती दोहराने पर स्थायी निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी।

इधर, पुलिस ने भी देर रात नियम तोड़कर संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई तेज कर दी है। वीआईपी रोड और आसपास के क्षेत्रों में आधी रात के बाद की गई जांच में 11 होटल, बार और कैफे संचालकों व प्रबंधकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मंदिरहसौद, विधानसभा, माना और अभनपुर क्षेत्रों के 50 से अधिक होटल, ढाबा और फार्म हाउस संचालकों को नोटिस जारी कर अवैध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।

गौरतलब है कि गुमाश्ता एक्ट उल्लंघन के मामलों में पुलिस पहले भी डेढ़ दर्जन से अधिक कारोबारियों का लाइसेंस निरस्त कराने का प्रस्ताव प्रशासन और नगर निगम को भेज चुकी है। कई जगहों पर अवैध नशे की आपूर्ति की आशंका भी जताई गई है। कुल मिलाकर प्रशासन और पुलिस मिलकर अब राजधानी में देर रात की अनियंत्रित गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने में जुटे हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेलतरा और बिल्हा में विकास की रफ्तार तेज, 10 करोड़ से शहर संवारने की तैयारी; 123 करोड़ से गांवों को सिंचाई का सहारा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: बिलासपुर नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा विधानसभा क्षेत्र...

झीरम घाटी हत्याकांड पर फिर गरमाई सियासत, रमन–भूपेश आमने-सामने…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की चर्चाओं के...