28.1 C
Raipur
Sunday, May 17, 2026

सिंघोड़ा रुद्रेश्वरी माता मंदिर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और बाल-मनोरंजन शिविर का आयोजन…

HomeChhattisgarhसिंघोड़ा रुद्रेश्वरी माता मंदिर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और बाल-मनोरंजन शिविर का आयोजन...

Date:


■ मंदिर परिसर में जनसेवा का चतुर्भुज सेवाएं ■

सिंघोड़ा: 29 सितंबर 2025— नवरात्रि पर्व पर माँ रुद्रेश्वरी देवी मंदिर, सिंघोड़ा में भक्तों की सेवा को ध्यान में रखते हुए BSCPL और NHAI के संयुक्त तत्वावधान में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता अभियान, निःशुल्क नेत्र-जाँच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों के मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम का संचालन इंसिडेंट मैनेजर पवन प्रशांत सिंह के मार्गदर्शन और नवीन सैनी के समन्वय से सफलतापूर्वक हुआ।

शिविर की शुरुआत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रक्तचाप, शुगर और नेत्र-जाँच करवाई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भक्तों को आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी सलाह दी। इसमें सरकारी अस्पताल बसना से डॉ. दुर्जा प्रधान व यशवंत, वहीं नवजीवन हॉस्पिटल से हीरालाल पटेल, रुखसाना, सत्यवती निषाद, दुलारी और नमिता ने सेवाएं दीं। यातायात और आपातकालीन व्यवस्था की जिम्मेदारी हाईवे पेट्रोलिंग टीम और पैरामेडिक अश्वनी मिश्रा, द्रुपद पटेल ने निभाई।

भक्तों की सुविधा के साथ बच्चों के लिए भी विशेष बाल-मनोरंजन शिविर लगाया गया, जिसमें चॉकलेट व बिस्कुट वितरित किए गए। इस व्यवस्था में G9 कंपनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि यह शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ।
BSCPL, NHAI53, नवजीवन हॉस्पिटल और शासकीय अस्पताल बसना के इस सामूहिक प्रयास ने समाज सेवा के प्रति उनकी उच्च प्रतिबद्धता को दर्शाया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में सजेगी सुरों की महफिल, “गीतों की एक सुरीली शाम” का होगा भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ / मनोरंजन संजय-विजय प्रस्तुत करेंगे संगीत...