37.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

रायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचे युवक गिरफ्तार, 9.22 ग्राम हेरोइन बरामद…

HomeChhattisgarhरायपुर में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचे युवक गिरफ्तार, 9.22 ग्राम हेरोइन बरामद...

Date:

रायपुर: 27 सितम्बर 2025— राजधानी में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार (26 सितंबर) को टिकरापारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन बेचने की कोशिश करते समय गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी जागृत साहू (निवासी धमतरी, श्रीनगर कॉलोनी) और सत्यम सिंह (निवासी रायपुर, श्री जी वैशाली कॉलोनी) टिकरापारा इलाके में ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा और उनके पास से 9.22 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह नशीला पदार्थ भिलाई निवासी शदाब नामक युवक से लिया था और रायपुर में बेचने की योजना बना रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बीते दो महीनों में रायपुर पुलिस ने अभियान चलाकर पांच अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 40 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं। इस दौरान करोड़ों की नशीली सामग्री, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजधानी समेत प्रदेशभर में ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...