22.4 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएँ कीं…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएँ कीं...

Date:

रायपुर, 26 सितंबर। मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आयोजित वार्षिक आमसभा में कहा कि ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अब 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़, रजत विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य विजेताओं को 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में खेलो इंडिया परिसरों की शुरुआत, खेल अलंकरण समारोह का पुनः आयोजन और उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह की तैयारी की जा रही है। साथ ही खेल बजट बढ़ाने और कॉरपोरेट क्षेत्र की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी प्रयास है।

बैठक में वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट व वर्ष 2025-26 का बजट अनुमोदित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, उपाध्यक्ष श्री हिमांशु द्विवेदी, श्री गजराज पगारिया एवं कोषाध्यक्ष श्री संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252- 44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related