स्वतंत्र छत्तीसगढ़/संवाददाता
कवर्धा, 26 सितंबर 2025—कवर्धा जिले के भारत माता चौक पर बनाए गए एक भव्य दुर्गा पंडाल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग पंडाल के पिछले हिस्से में लगी और देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई। हादसे में पंडाल के भीतर स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त होकर खंडित हो गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में आग बुझा ली गई, जिससे पंडाल का आगे का हिस्सा सुरक्षित बच गया। हालांकि, पीछे का बड़ा हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। सौभाग्य से घटना के समय पंडाल के भीतर मौजूद चार श्रद्धालु समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें; मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणाएँ कीं…
भारत माता चौक पर इस बार पहली बार इतनी भव्य और आकर्षक सजावट के साथ दुर्गा पंडाल बनाया गया था, जो स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। हादसे से आयोजन समिति और श्रद्धालु बेहद दुखी हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)


