34.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

गोदावरी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कई मजदूरों की मौत – रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

HomeChhattisgarhगोदावरी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा, कई मजदूरों की मौत – रेस्क्यू...

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र स्थित गोदावरी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन प्लांट का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से कई मजदूर मलबे में दब गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कई मजदूरों की मौत हो गई है, वहीं 6 से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में पंडरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अमला पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया है। भारी मशीनरी और उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन ने अभी तक मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...