स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर: 26 सितंबर 2025— आरआईटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, छतौना, मंदिर हसौद, रायपुर में गुरुवार 25 सितम्बर को ग्रैजुएशन डे (बैच 2021-25) एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस का संयुक्त भव्य आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ कॉलेज सेमिनार हॉल में सुबह 10:30 बजे पारंपरिक दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। इस वर्ष की थीम रही — “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट।”
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के पूर्व विधायक, प्रथम महापौर एवं आरआईटी समूह के अध्यक्ष माननीय श्री स्वरूपचंद जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर शैलेन्द्र जैन (सचिव, आरआईटी समूह) जबकि मंचासीन अतिथियों में प्रो. सत्यव्रत भांजा (प्राचार्य, फार्मेसी कॉलेज), डॉ. मनीष साखलेचा (प्राचार्य, आरआईटी), तथा प्रो. चित्रा रवानी (प्राचार्य, नर्सिंग कॉलेज) शामिल रहे।
प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत भांजा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व जताया। मुख्य अतिथि स्वरूपचंद जैन ने विद्यार्थियों को सेवा भाव और मेहनत से कार्य कर समाज में योगदान देने की प्रेरणा दी। सचिव शैलेन्द्र जैन ने भी छात्रों को सफलता की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद बैच 2021-25 के करीब 50 विद्यार्थियों को ग्रैजुएशन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज में बिताए गए दिनों को यादगार बताया।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं क्विज जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व ज्ञान का प्रदर्शन किया।
समारोह का संचालन श्री एनोन जो एच, डॉ. निकिता वर्मा एवं सुश्री मानसी सेन ने किया। समापन सत्र में अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा डॉ. विवेकानंद मेहर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन को कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)


