दिलीप गुप्ता, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ /सरायपाली
सरायपाली: 26 सितम्बर 2025— गांड़ा समाज सरायपाली–बसना क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को नवीन विश्राम गृह सरायपाली में आयोजित की गई। बैठक में विधायक चातुरी नंद, छत्तीसगढ़ प्रदेश गांड़ा समाज के प्रांताध्यक्ष रामलाल चौहान, सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष दयानंद तांडी एवं बसना ब्लॉक अध्यक्ष उदयराम चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में समाज की जनगणना, शैक्षणिक उत्थान, बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने, सामूहिक विवाह आयोजन, सामुदायिक भवन निर्माण तथा नई पीढ़ी को संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
विधायक चातुरी नंद ने संबोधन में कहा कि –“समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब हम सब मिलकर कदम बढ़ाते हैं तो शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सम्मान की दिशा में नई ऊँचाइयाँ हासिल करना आसान हो जाता है। मुझे विश्वास है कि गांड़ा समाज अपनी सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र और राज्य दोनों में नई पहचान बनाएगा।” उन्होंने युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष समिति गठित करने और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।
बैठक में बसना ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष गौतम चौहान, सरायपाली ब्लॉक सचिव नरहरी कुम्हार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष कलाराम चौहान, बसना ब्लॉक सचिव संतलाल चौहान, परिक्षेत्र अध्यक्ष सीताराम चौहान, रघुमणि कुम्हार, डॉ. बिरेंची बेताल सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने सर्वसम्मति से समाज की एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)


