31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

नाली निर्माण करने नहीं दे रहे – तो क्या गौरवपथ के बाद सर्विस रोड व नाली निर्माण नहीं होगा?खाली पड़ी जगह पर होने लगा अतिक्रमण…

HomeChhattisgarhनाली निर्माण करने नहीं दे रहे – तो क्या गौरवपथ के बाद...

Date:

सरायपाली : 26 सितम्बर 2025— नगरपालिका सरायपाली इन दिनों अपने ही कथनों से असहाय और बेबस दिखाई दे रही है। गौरवपथ निर्माण के बाद सर्विस रोड व सहायक नाली का कार्य होना था, लेकिन अब नगरपालिका का कहना है कि नगरवासी सहायक नाली बनने नहीं दे रहे, जिसके चलते कार्य ठप पड़ा है। यह बयान न सिर्फ हास्यास्पद है, बल्कि नगरपालिका की कार्यशैली व प्रशासनिक क्षमता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। जिनके पास नगर संचालन की पूरी जिम्मेदारी और अधिकार है, वही आज नगरवासियों के सामने मजबूरी जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गौरवपथ के निर्माण के साथ ही दोनों किनारों पर सर्विस रोड और नाली बनाने का प्रावधान था। किंतु प्राक्कलन में बार-बार बदलाव और कमीशनखोरी के आरोपों के चलते योजना अधूरी रह गई। पूर्व प्रभारी नपाध्यक्ष पर आरोप है कि निजी स्वार्थ और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इस योजना को भ्रष्‍टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें; छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिला, विकासशील होंगे प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव…

परिणाम यह हुआ कि अब सर्विस रोड व सहायक नाली का निर्माण अधर में लटका है और 15-16 फीट खाली पड़ी जगह पर अतिक्रमण की शुरुआत हो चुकी है। कहीं लोग दुकानों व घरों के सामने पक्का शेड बना रहे हैं तो कोई सीमेंटेड निर्माण कर रहा है। वहीं, कई लोग इसे वाहन पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग करने लगे हैं।

सवाल यह है कि जब गौरवपथ योजना में सर्विस रोड और नाली का स्पष्ट प्रावधान था, तो फिर इसका निर्माण क्यों नहीं हुआ? नगरपालिका इस पर कोई संतोषजनक जवाब देने की स्थिति में नहीं है। नगरवासी अब पूछ रहे हैं कि खाली बची इस भूमि का उपयोग आखिर किस तरह होना चाहिए और क्या यह नगर की संपत्ति पर खुले अतिक्रमण को बढ़ावा देने का संकेत नहीं है?

यातायात और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक अग्रसेन चौक से जयस्तंभ चौक तक डिवाइडर निर्माण भी अभी तक अधर में है। नगरवासी मानते हैं कि यदि उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले समय में यह अधूरी योजना और भी बड़े विवाद व अराजकता का कारण बनेगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related