स्वतंत्र छत्तीसगढ़
आज का राशिफल – 26 सितंबर 2025, शुक्रवार, आज आश्विन मास, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। चंद्रमा प्रातः तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस परिवर्तन से पहले चंद्र-मंगल योग और बाद में चंद्राधि योग का निर्माण होगा। ये दोनों ही योग कई राशियों को विशेष लाभ देंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक मामलों में प्रगति की संभावना रहेगी।
♈ मेष (Aries)
आज का दिन भाग्य वृद्धि कराने वाला है। व्यवसाय में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मान-सम्मान मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
♉ वृषभ (Taurus)
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। सेहत में सुधार होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। निवेश के लिए समय अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
♋ कर्क (Cancer)
आज भाग्य आपका साथ देगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति की संभावना है। मानसिक शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
♌ सिंह (Leo)
आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। व्यापार में नई डील से लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। धन खर्च की अधिकता हो सकती है। नए कार्यों में जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखें। शाम के समय मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
♎ तुला (Libra)
आज आपके लिए संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
♏ वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा का गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशहाली रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
♐ धनु (Sagittarius)
आज का दिन सुखद रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा शुभ फलदायी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
♒ कुंभ (Aquarius)
आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, परंतु अंततः लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)


