29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

गृहमंत्री के जिले में आदिवासी युवती से गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड समेत 3 आरोपी फरार…

HomeChhattisgarhगृहमंत्री के जिले में आदिवासी युवती से गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड समेत 3 आरोपी...

Date:

कवर्धा: 26 सितंबर 2025— छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले कवर्धा में आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को बस स्टैंड के पास छोड़कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़िता मंगलवार रात अपने बॉयफ्रेंड के घर पर रुकी थी। देर रात किसी विवाद के चलते वह बाहर निकल गई। इसके बाद बॉयफ्रेंड और उसके दो साथी कार में पहुंचे और युवती को जबरन साथ ले गए। आरोप है कि सुनसान इलाके में कार के भीतर ही युवती से गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग बड़ी संख्या में जुट गए। आक्रोशित भीड़ ने एसपी धर्मेंद्र सिंह की गाड़ी को घेरकर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। लोगों का कहना था कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर भीड़ शांत हुई।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related