रायपुर में नक्सली दंपति गिरफ्तार, इलाज के बहाने लिया था किराए का मकान…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में नक्सली दंपति गिरफ्तार, इलाज के बहाने लिया था किराए का...

Date:

रायपुर: 26 सितम्बर 2025— राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगोराभाठा इलाके से पुलिस ने नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया है। इंटेलिजेंस से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने पुलिस की सतर्कता और खुफिया तंत्र की सक्रियता को उजागर किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28 वर्ष) और कमला कुरसम (27 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वे वर्ष 2017-18 से नक्सली संगठन में सक्रिय थे और रायपुर में पिछले 5-6 वर्षों से अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, जग्गू उर्फ रमेश ने राजधानी में कई बड़े अधिकारियों के घरों में ड्राइवर और गार्ड की नौकरी भी की है। हाल ही में दोनों पति-पत्नी ने चंगोराभाठा में मकान किराए पर लिया था। मकान मालिक को महिला ने फर्जी आधार कार्ड सौंपकर पहचान छुपाई और इलाज का बहाना बताकर घर किराए पर लिया था।

पुलिस को कार्रवाई के दौरान मकान से कई अहम दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुए हैं, जिनसे संगठन से जुड़ी गतिविधियों और इनके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने नक्सली संगठन को लगातार सूचनाएं भेजने की बात भी कबूल की है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी रमेश कुरसम को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि महिला कमला कुरसम को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच कर संगठन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(999934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...