29.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान की लोक सुनवाई स्थगित…

HomeChhattisgarhसारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रस्तावित चूना पत्थर खदान की लोक सुनवाई स्थगित...

Date:

सारंगढ़ : 24 सितम्बर 2025

मेसर्स ग्रीन सस्टेनेबल मैनुफैक्चरिंग प्रा. लि. द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र में 3654413.97 टन वार्षिक क्षमता वाली चूना पत्थर खदान हेतु प्रस्तावित लोक सुनवाई को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह सुनवाई 24 सितंबर को मुडिभाटा स्थित गौठान कपिस्दा “ब” में होनी थी।

स्थानीय ग्रामीणों ने खदान के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध जताया था। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना और रैली कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि खदान से उनकी जीवनशैली और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा। विरोध में स्थानीय विधायक उत्तरी जांगड़े और अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस बीच, हाई कोर्ट बिलासपुर में याचिका (WPC 25753/2025) लंबित है, जिसमें जन सुनवाई के खिलाफ रोका लगाने की मांग की गई है। प्रभावित ग्रामीणों ने खदान से जुड़े भूभाग में हुए सर्वे में हरे-भरे वृक्षों, स्कूल और अन्य सार्वजनिक स्थानों का सही विवरण नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया है। 500 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित खदान को लेकर सुनवाई स्थगित होने से ग्रामीणों को राहत मिली है, लेकिन भविष्य में प्रशासन के कदम को लेकर चिंता बनी हुई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related