32.1 C
Raipur
Saturday, March 28, 2026

सुपेला में म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी, युवक के खाते में 4.99 लाख रु. का संदिग्ध लेनदेन…

HomeChhattisgarhसुपेला में म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी, युवक के खाते में 4.99...

Date:

दुर्ग : 24 सितम्बर 2025

दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपयोग के लिए सौंप दिया, जिसमें 16 सितंबर 2024 से 14 मार्च 2025 के बीच 4 लाख 99 हजार 393 रुपए का संदिग्ध लेनदेन पकड़ा गया। आरोपी तुषार बडगईया (21) ने बैंक ऑफ इंडिया, सुपेला ब्रांच में खाता खुलवाया और अवैध धन कमाने के लालच में इसे दूसरों को दे दिया।

यह भी पढ़े :बिलासपुर में नवरात्रि में डीजे-धुमाल का शोर जारी, हाईकोर्ट ने सख्ती के दिए निर्देश…

गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की, जिससे पता चला कि इस खाते का उपयोग कई ऑनलाइन फ्रॉड में किया गया। पुलिस ने तुषार के खिलाफ धारा 317(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी को भी अपना बैंक अकाउंट देने पर वह सीधे साइबर अपराध में शामिल माना जाएगा। म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल ठग फर्जी कॉल, ऑनलाइन लोन या इनाम के नाम पर की जाने वाली ठगी के लिए करते हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related