27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कानून और AI पर वैश्विक विमर्श का मंच बना HNLU रायपुर…

HomeChhattisgarhकानून और AI पर वैश्विक विमर्श का मंच बना HNLU रायपुर...

Date:

रायपुर, 22 सितम्बर 2025 —हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने “उभरती न्यायशास्त्र दृष्टि: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का सामाजिक-वैधानिक प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सम्मेलन का सफल आयोजन किया। सम्मेलन का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर, पूर्व मुख्य न्यायाधीश, उड़ीसा उच्च न्यायालय ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य और निजी कंपनियाँ आवश्यकता से अधिक डेटा संग्रह कर रही हैं, जिससे “डेटा प्राइवेसी” एक मिथक बन गई है। कुलपति प्रो. वी.सी. विवेकानंदन ने एआई को “जिन्न की बोतल से बाहर” बताते हुए प्रभावी कानूनी ढाँचे की जरूरत पर बल दिया।

सम्मेलन में विशेषज्ञों ने एआई के नैतिक, सामाजिक और कानूनी पहलुओं पर गहन चर्चा की। पैनल सत्र में श्री कश्यप कोम्पेला ने वैश्विक सहमति की कमी को रेखांकित किया, डॉ. ऋषिराज भारद्वाज ने भारत की धीमी प्रगति पर चिंता जताई, जबकि डॉ. भावना महादेव ने डेटा-आधारित एआई से सामाजिक बहिष्करण के खतरे की ओर इशारा किया। प्रो. (डॉ.) होंग ज़ुए ने कहा कि बौद्धिक संपदा में मानवीय रचनात्मकता ही मूल धारा रहनी चाहिए। सम्मेलन के आठ तकनीकी सत्रों में 60 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।

समापन सत्र में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री एन. एस. नप्पिनाई ने भारत के डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट की खामियों पर प्रकाश डाला और कहा – “प्राइवेसी इज़ नॉट अबाउट सीक्रेसी, बट अबाउट चॉइस।” कुलपति प्रो. विवेकानंदन ने चेताया कि एआई की अपारदर्शिता और अनियंत्रित प्रयोग पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो यह मानवाधिकारों को कमजोर कर सकता है। आयोजन में शिक्षकों के साथ छात्र समिति ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...