25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

राशिफल : 18 अगस्त 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

HomeRASHIPHALराशिफल : 18 अगस्त 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का...

Date:

आज 18 अगस्त दिन सोमवार है और चंद्रमा का गोचर वृषभ उपरांत मिथुन राशि में होने वाला है। मिथुन राशि में चंद्रमा और शुक्र की युति होने से आज कला योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही आज गजकेसरी और त्रिग्रह योग का भी शुभ संयोग बनने जा रहा है। यही नहीं आज के दिन हर्षण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनने जा रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कर्क, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। ऐसे में रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि, आज खर्चों पर नियंत्रण रखें

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिनाइयां ला सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं। सोच-समझकर निर्णय लें। अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। सेहत का ध्यान रखें। आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिवार और घरवालों के साथ समय बिताना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा। दोस्तों का साथ मन को हल्का करेगा। लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी| आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

​वृषभ राशि, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फल लेकर आएगा। कामकाज में तरक्की हो सकती है। आपके कार्यों की सराहना होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी और दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। कुछ लोगों के जीवन में दोस्ती से प्यार की शुरुआत हो सकती है। कारोबार में लाभ होगा और नई योजनाएं सफल होंगी। आय के स्रोत बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज अपनी मेहनत और प्रतिभा का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​मिथुन राशि, आज धैर्य से करें चुनौतियों का सामना

मिथुन राशि के जातकों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। आपको मन मुताबिक परिणाम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें और अपनी आंतरिक शक्ति पर भरोसा रखें। रिश्तों में थोड़ी दूरी और अकेलापन हो सकता है, लेकिन यह समय आत्मचिंतन के लिए सही रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। अपना खानपान संतुलित रखें। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

​कर्क राशि, कारोबार में मिलेंगे नए अवसर

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप कामकाज में पूरी ऊर्जा और उत्साह से काम करेंगे। आपको बेहतर परिणाम भी प्राप्त होंगे। कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। नई योजनाओं को शुरू करने के लिए यह सही समय है। आपकी योजनाएं भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकती हैं। आज आप अपने काम में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा और अपनों का साथ मिलेगा। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवा जाप माला का पाठ करें।

​सिंह राशि, आमदनी में उतार-चढ़ाव रहेगा

सिंह राशि वालों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आज नए निवेश से दूरी बनाएं और बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। आय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद या कानूनी मसले सामने आ सकते हैं इसलिए आपके लिए सावधानी जरूरी है। प्रेम संबंधों में आज का दिन खास रहेगा। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को नियमित जल अर्पण करें और दीया जलाएं।

​कन्या राशि, अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आज व्यावसायिक जीवन में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। हालांकि धैर्य से स्थिति संभाली जा सकती है। अपने विचारों और भावनाओं को नियंत्रित रखें। आपको कामकाज में सफलता मिलेगी, लेकिन अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कारोबार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट की योजना बनानी पड़ सकती है। माता-पिता का ख्याल रखेंगे। आज आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। फायदा होगा। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

​तुला राशि, कामकाज में मिलेगी सफलता

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। आज आपको कामकाज में सफलता मिलेगी। आपका मन भी खुश रहेगा। आप नए विचारों से प्रेरित होंगे। कुछ नया करने के लिए उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन बातचीत से हल निकालना बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​वृश्चिक राशि, दीर्घकालिक निवेश में होगा फायदा

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपके जीवन में नई खुशियां आएंगी और कार्यक्षेत्र में उत्साह से काम करने का अवसर मिलेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। दीर्घकालिक निवेश करने पर आपको फायदा होगा। पैसों के मामले में आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। प्रेम संबंधों में आप पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

​धनु राशि, सतर्क रहें और धोखाधड़ी से बचें

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। आज आपको कामकाज में दिक्कतें सामने आ सकती हैं। कारोबार में आपको नए निवेश से बचना होगा। किसी प्रोजेक्ट में धोखा मिल सकता है। कारोबार संभालने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं। आज के दिन घरेलू मामलों में सावधानी रखें और बड़ा निवेश करने से बचें। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें। नियमित व्यायाम करें। आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद लें।

​मकर राशि, आज जल्दबाजी में फैसले न लें

मकर राशि के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको अप्रिय घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में सावधानी बरतें। सोच-समझकर फैसले लें और जल्दबाजी से बचें। नया काम शुरू करने का आज का दिन अनुकूल नहीं है। पुराने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताने से आपके मन को शांति मिलेगी और अपनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। अपने व्यक्तित्व को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कुंभ राशि, कारोबार में होगा लाभ

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपकी मेहनत से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे और आपके कामकाज की सराहना करेंगे। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। निजी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य ठीकठाक रहेगा। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी, जिनसे लाभ होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। अनुभवी लोगों की मदद ले सकते हैं। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​मीन राशि, परिवार में खुशियां बनी रहेंगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके सामने नए मौके आएंगे। आप उन्हें भुनाने के लिए तैयार रहें। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। परिवार में आनंद और उत्साह का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों के बीच आपकी छवि और विश्वास बढ़ेगा। आप घर के लिए कोई नया सामान खरीद सकते हैं जिससे घर और आकर्षक बनेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल: 07 मई 2026; मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मुख्य बातें:आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए...

आज का राशिफल: 01 मई 2026; जाने आपकी राशि क्या कहती है….

राशिफल मेष (Aries)आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र...