28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

नारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से सीधा संवाद, पुनर्वास नीति की प्रशंसा…

HomeChhattisgarhनारायणपुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से सीधा संवाद, पुनर्वास नीति की प्रशंसा...

Date:

नारायणपुर: 10 अगस्त 2025,

प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रभारी एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों से विस्तृत संवाद किया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने शासन की पुनर्वास नीति की सराहना करते हुए कहा कि पहले उनका जीवन नक्सल संगठन में भटका और गुमराह करने वाला था। खोखली विचारधारा को त्यागकर अब वे मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर जीवन जी रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी के अभाव में रास्ता भटकने के बाद, अब शासन-प्रशासन द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो भाई-बहन पहले नक्सल संगठन का हिस्सा थे और अब पुनर्वास होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं, वे समाज के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी समर्पित बहनों ने उपमुख्यमंत्री को राखी बांधी। वहीं, वन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी बहनों के मंगलमय जीवन की कामना की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...