पंडरिया : 10 अगस्त 2025,
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा, सुविधा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ 11 अगस्त से किया जाएगा। विधायक भावना ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में इस सेवा के तहत 3 बसें संचालित थीं। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से 5 नई बसों को शामिल करते हुए कुल 8 बसें पूरे विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय आने-जाने की सुरक्षित और निःशुल्क सुविधा प्रदान करेंगी।
विधायक भावना ने शनिवार को रणवीरपुर स्थित “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” में बसों का पूजन किया और बेटियों की बेहतर शिक्षा एवं सुगम आवागमन के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि इस सेवा से 1000 से अधिक बेटियां लाभान्वित हों और शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करें।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509



h2l5bk