रायपुर: 10 अगस्त 2025,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के युवाओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर ‘नालंदा परिसर’ और केंद्रीय पुस्तकालय सह रीडिंग एरिया का निर्माण करा रही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक, राज्य में 34 नए नालंदा परिसर बनेंगे, जिनमें अत्याधुनिक पुस्तकालय, स्मार्ट रीडिंग जोन और ऑनलाइन-ऑफलाइन अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
दूरस्थ इलाकों में भी पहुंचेंगे संसाधन
नालंदा परिसर न केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और रायगढ़ जैसे प्रमुख शहरों में, बल्कि सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर और पेंड्रा जैसे वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में भी बनाए जाएंगे। सीएम साय ने कहा, “ये परिसर सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।”
237.57 करोड़ की स्वीकृति, रायगढ़ में सबसे बड़ा परिसर
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पिछले दो वर्षों में 33 नालंदा परिसरों के निर्माण के लिए 237.57 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। रायगढ़ में 700 सीटों वाला राज्य का सबसे बड़ा नालंदा परिसर एनटीपीसी और नगर निगम के बीच हुए 42.56 करोड़ के सीएसआर समझौते से बनाया जा रहा है।
निर्माण कार्य तेज, पहली किस्त जारी
वित्त वर्ष 2024-25 में 17 नगरीय निकायों में 18 परिसरों के लिए 125.88 करोड़ और पिछले वर्ष 15 परिसरों के लिए 111.70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। 11 परिसरों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्यादेश जारी कर दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की स्वीकृति से इस माह 19.14 करोड़ की पहली किस्त 11 नगरीय निकायों को जारी की गई है।
रायपुर में रिकॉर्ड सफलता, दो नए पुस्तकालय भी बनेंगे
राजधानी रायपुर में फिलहाल तीन बड़े केंद्रीय पुस्तकालय-रीडिंग रुम हैं, जहां से पिछले पांच वर्षों में 400 से अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए हैं। जल्द ही यहां 1,000 सीटों और 500 सीटों वाले दो नए पुस्तकालय भी खुलेंगे, जिन पर क्रमशः 22.80 करोड़ और 11.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509



nz5mlu