बोलेरो को साइड देते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत…

HomeCHHATTISGARHबोलेरो को साइड देते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबकर मौत...

Date:

रायगढ़ : 10 अगस्त 2025

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौंराभांठा और आमगांव के बीच निर्माणाधीन तालाब के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम आमगांव निवासी राजेन्द्र सिदार (32) करीब ढाई महीने पहले नया ट्रैक्टर लेकर खेती-किसानी का काम कर रहा था। शनिवार सुबह वह अपने ट्रैक्टर से जोताई करने गया था। दिनभर का काम निपटाने के बाद शाम करीब 6 बजे वह घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर का चक्का सड़क से उतर गया और वाहन अनियंत्रित होकर तालाब के किनारे पलट गया।

यह भी पढ़े : बालको कोल यार्ड प्रदूषण, 86 परिवारों को हाईकोर्ट से पुनर्वास का आदेश…

हादसा इतना भीषण था कि राजेन्द्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि वह ट्रैक्टर से कूदता, तो भी तालाब में लगे लोहे के छड़ों से गंभीर चोट लग सकती थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। पुलिस को भी तुरंत इसकी जानकारी दी गई। तमनार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर के पलटने की वजह सामने से आ रही बोलेरो को साइड देना और सड़क का संकरा होना है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...