35.6 C
Raipur
Saturday, May 23, 2026

दिव्यांग बच्चों संग भावनाओं का पर्व मनाया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने…

HomeChhattisgarhदिव्यांग बच्चों संग भावनाओं का पर्व मनाया विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह...

Date:

रायपुर:08 अगस्त 2025

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय से आए नन्हें-मुन्ने बच्चों से अपने निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात की। बच्चों ने उत्साह और प्रेम से उनकी कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बच्चों से हाल-चाल पूछे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के लिए रायपुर स्थित वेंकटेश इंटरनेशनल में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया और मिठाइयां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

रक्षाबंधन का यह मिलन पुरानी यादों को भी ताज़ा कर गया। मुख्यमंत्री रहते हुए डॉ. रमन सिंह को एग्जैक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने लगातार 5000 दिनों तक राखी बांधकर एक ऐतिहासिक क्षण रचा था। आज का अवसर उस अनूठे रिश्ते के पुनः स्मरण का प्रतीक बना। बच्चों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, “इन मासूम चेहरों की मुस्कान और कलाईयों की राखी मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। ये बच्चे केवल मेरे भाई-बहन नहीं, बल्कि प्रेरणा के स्रोत हैं।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि : आज रायपुर में सजेगी यादों भरी संगीत संध्या…

रायपुर/ छत्तीसगढ़/ मनोरंजन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शहर के कलाकार...

ज्वेलर्स के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदर बाजार इलाके में सनसनी, पुलिस हर...