34.2 C
Raipur
Saturday, May 23, 2026

कोनी–मोपका बाईपास रोड के पुनर्निर्माण को मिली 59.55 करोड़ की स्वीकृति, भारी वाहनों के दबाव से जर्जर हो चुकी थी सड़क…

HomeChhattisgarhBILASPURकोनी–मोपका बाईपास रोड के पुनर्निर्माण को मिली 59.55 करोड़ की स्वीकृति, भारी...

Date:

बिलासपुर: 08 अगस्त 2025,

बिलासपुर। लंबे समय से जर्जर पड़ी कोनी–मोपका बाईपास रोड के पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 59 करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। लगभग 14 किलोमीटर लंबी यह सड़क भारी वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना कोनी से मोपका तक पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन वर्षों से मरम्मत न होने के कारण इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी।

दैनिक भास्कर डिजिटल ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद सरकार ने परियोजना को वित्तीय वर्ष 2025–26 के बजट में प्राथमिकता दी। इस मार्ग से एनटीपीसी सीपत, स्पंज आयरन फैक्ट्रियों, कोल वाशरी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का भारी यातायात गुजरता है, जिससे सड़क पर अत्यधिक दबाव पड़ा और यह क्षतिग्रस्त हो गई।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय स्तर से वित्तीय स्वीकृति संबंधी आदेश प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया गया है। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, कार्य प्रक्रिया की पारदर्शिता और निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, यदि निर्माण में त्रुटि पाई जाती है तो जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शहरवासियों को भारी यातायात से मिलेगी राहत
इस बाईपास रोड के पुनर्निर्माण से औद्योगिक क्षेत्रों के यातायात को सुगम मार्ग मिलेगा और शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा। लोक निर्माण विभाग जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू करेगा। शासन का लक्ष्य है कि यह परियोजना उच्च गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो, ताकि नागरिकों को शीघ्र और स्थायी राहत मिल सके।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आशा जी को संगीतमय श्रद्धांजलि : आज रायपुर में सजेगी यादों भरी संगीत संध्या…

रायपुर/ छत्तीसगढ़/ मनोरंजन स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शहर के कलाकार...

ज्वेलर्स के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदर बाजार इलाके में सनसनी, पुलिस हर...