रायपुर : 08 अगस्त 2025
कुम्हारी टोल नाका से रोजाना करीब 45 हजार वाहन गुजरते हैं, जिससे एनएचएआई को प्रतिदिन लगभग 13 लाख और सालाना 46.80 करोड़ की वसूली होती है। 16 किमी लंबी टाटीबंध-भिलाई सड़क की मरम्मत में इस साल 49 करोड़ खर्च हुए हैं। दुर्ग-आरंग बायपास बनने के बाद भारी वाहनों का दबाव कम होगा और सड़क की उम्र बढ़ेगी।
यह भी पढ़े :अतिशेष शिक्षकों के तबादले पर विवाद, हजारों ने दर्ज कराई आपत्ति…
यह टोल 2005 में बीओटी मॉडल पर बना था, जिसकी वसूली 2015 में पूरी हो चुकी है, लेकिन मरम्मत चार्ज के रूप में टैक्स अब भी लिया जा रहा है। वर्तमान टेंडर अप्रैल 2026 तक है, बायपास समय पर न बनने पर 2 माह का नया टेंडर होगा।
सड़क निर्माण का काम दो कंपनियों को मिला है, लेकिन जमीन अधिग्रहण में देरी से जुलाई 2025 की तय समय सीमा पर बायपास पूरा नहीं हो सका। टोल नाके के पास जाम की समस्या और स्थानीय विरोध के बावजूद वसूली बायपास बनने तक जारी रहेगी।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509


