18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

अतिशेष शिक्षकों के तबादले पर विवाद, हजारों ने दर्ज कराई आपत्ति…

HomeChhattisgarhअतिशेष शिक्षकों के तबादले पर विवाद, हजारों ने दर्ज कराई आपत्ति...

Date:

रायपुर : 08 अगस्त 2025

युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में 13 हजार से ज्यादा शिक्षकों को अतिशेष बताकर नई पोस्टिंग दी गई, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेशभर में 2 हजार से अधिक शिक्षकों ने वरिष्ठता क्रम में गड़बड़ी, खाली पद न होने, रिटायरमेंट के पहले तबादले और विषय असंगति जैसी शिकायतें दर्ज कराई हैं। 26 सौ से ज्यादा शिक्षक कोर्ट भी पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़े : नवा रायपुर में अवैध मुरूम खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

शासन ने आपत्तियों की सुनवाई के लिए कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को अधिकृत किया था, लेकिन कई शिक्षकों का आरोप है कि उनकी बात सुनी ही नहीं गई। फिंगेश्वर के संस्कृत शिक्षकों का देवभोग में तबादला, रायपुर के उर्दू शिक्षक को ऐसे स्कूल में भेजना जहां उर्दू पढ़ने वाला छात्र नहीं, और जूनियरों को काउंसिलिंग में प्राथमिकता देने जैसे मामले सामने आए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय में अब तक केवल 31 आपत्तियां दर्ज हुई हैं, ज्यादातर व्यक्तिगत कारणों से तबादला रद्द करने का आग्रह है। संभागीय कमिश्नर नियमविरुद्ध पाए गए मामलों में आदेश निरस्त कर शिक्षकों को पुरानी पोस्टिंग पर बहाल करेंगे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related