18.7 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

हाईकोर्ट सख्त, सड़क पर रील और स्टंट पर मांगा सरकार से जवाब…

HomeChhattisgarhBILASPURहाईकोर्ट सख्त, सड़क पर रील और स्टंट पर मांगा सरकार से जवाब...

Date:

बिलासपुर : 08 अगस्त 2025

न्यायधानी में सड़कों पर खतरनाक रील और स्टंट बनाने के मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बी.डी. गुरु की खंडपीठ ने तीन अलग-अलग मामलों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से अब तक हुई कार्रवाई और भविष्य में रोकथाम के उपायों पर विस्तृत हलफनामा मांगा है।

यह भी पढ़े : कुम्हारी टोल नाका से रोजाना 13 लाख की वसूली, बायपास बनने तक जारी रहेगा टैक्स…

पहला मामला एक रईस युवक द्वारा छह लग्जरी कारों के काफिले, ड्रोन कैमरा और तेज म्यूज़िक के साथ हाईवे पर हंगामा मचाने का है, जिससे जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने चालानी कार्रवाई और गाड़ियां जब्त कीं, लेकिन कोर्ट ने केवल 2000 रुपए के जुर्माने को अपर्याप्त माना। दूसरा मामला रिवर व्यू क्षेत्र में चलती कार के सनरूफ से बाहर निकलकर युवकों के स्टंट का है, जिसमें चार गिरफ्तारियां हुईं। तीसरे मामले में एक युवक ने फिल्म अभिनेता संजय दत्त के जन्मदिन पर सड़क पर केक काटा और नाचते हुए रील बनाई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

कोर्ट ने कहा, ऐसे कृत्य आम नागरिकों की जान के लिए खतरा हैं और प्रशासन की नरमी चिंताजनक है, खासकर तब जब इसमें पैसे वाले और बिगड़ैल युवक शामिल हों। मुख्य सचिव को सभी मामलों की पुलिस जांच, एफआईआर की स्थिति और अन्य कार्रवाई की पूरी जानकारी हलफनामे में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक रिपोर्ट न मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अगली सुनवाई सितंबर में होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related