18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

4 राज्यों में 26.36 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी इंदौर से गिरफ्तार…

HomeChhattisgarh4 राज्यों में 26.36 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी इंदौर से...

Date:

जगदलपुर : 07 अगस्त 2025

जगदलपुर निवासी मोहित चावड़ा से 64.51 लाख की ठगी करने वाले आरोपी अनिल राय को बस्तर पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के कुल 10 लोगों से करीब 26 करोड़ 36 लाख 74 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।

यह भी पढ़े : कोंडागांव में 10 रुपए में मिल रहा नारियल, लोगों में खरीदारी की होड़…

आरोपी अनिल राय ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT. LTD. और BOLSTER TRADELINK LTD. कंपनियों का संचालक है। इसने पिग आयरन (कच्चा लोहा) की फर्जी खरीद के नाम पर रकम लेकर भुगतान नहीं किया। जगदलपुर निवासी कारोबारी मोहित चावड़ा से 209 टन पिग आयरन लेने के बाद रकम अन्यत्र उपयोग कर ली।

FIR के बाद पुलिस टीम ने SP शलभ सिन्हा व कोतवाली प्रभारी भोला सिंह राजपूत के निर्देशन में इंदौर से आरोपी को पकड़ा। ASP महेश्वर बघेल के अनुसार, आरोपी के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, औरंगाबाद, पटना, लखनऊ, ग्रेटर नोएडा सहित 4 राज्यों के विभिन्न थानों में 10 धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। कुल ठगी रकम 26 करोड़ से अधिक है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...