21.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

जमानत पर रिहा होकर निकाला जुलूस, पुलिस ने दोबारा भेजा जेल…

HomeChhattisgarhजमानत पर रिहा होकर निकाला जुलूस, पुलिस ने दोबारा भेजा जेल...

Date:

रायगढ़ : 06 अगस्त 2025

कोतरा रोड निवासी आदतन बदमाश दुर्गेश महंत (21) को जमानत पर रिहा होने के बाद शहर में जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, तीन माह पूर्व जूटमिल थाना क्षेत्र में बाराती बस रोककर मारपीट करने के मामले में दुर्गेश जेल में बंद था। सोमवार को जमानत पर रिहा होकर उसने साथियों संग सड़कों पर जुलूस निकाला और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।

यह भी पढ़े : भिलाई में राखी महोत्सव, विधायक रिकेश सेन को 20 हजार बहनों ने बांधी राखी…

वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल और साइबर सेल ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में जुलूस निकालने की बात कबूलने पर उसे उकसाऊ व दहशत फैलाने के आरोप में एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुनः जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक दुर्गेश पर बलवा, मारपीट, दहेज प्रताड़ना सहित कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:  https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड…

हाइलाइट: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का...