21.1 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें रद्द, SECR को हर महीने 16 करोड़ का नुकसान, यात्री परेशान…

HomeChhattisgarhरक्षाबंधन से पहले ट्रेनें रद्द, SECR को हर महीने 16 करोड़ का...

Date:

रायपुर : 31 जुलाई 2025

रक्षाबंधन से पहले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बिलासपुर जोन की 4 पैसेंजर ट्रेनें 6 से 15 अगस्त के बीच रद्द कर दी गई हैं, जिनमें बिलासपुर-टिटलागढ़ और रायपुर-टिटलागढ़ ट्रेनें शामिल हैं। त्योहारी भीड़ के बीच ट्रेनों की रद्दी से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल से जून 2025 के बीच कुल 1,994 ट्रेनें रद्द की गईं, जिनमें से सबसे अधिक 911 ट्रेनें रायपुर रूट से होकर गुजरती थीं। साथ ही, इसी अवधि में 11,733 ट्रेनें देरी से चलीं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन रद्द या लेट ट्रेनों से कितने यात्री प्रभावित हुए, इसकी कोई सटीक जानकारी SECR के पास नहीं है।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण की कोशिश पर मचा बवाल, गुढियारी में प्रार्थना सभा के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई…

RTI से सामने आया है कि रायपुर डिवीजन में हर महीने 1.68 लाख से अधिक टिकट रद्द हो रहे हैं, जिससे रेलवे को लगभग 16 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। अप्रैल से जून के बीच कुल 20.30 लाख टिकट बुक हुए, लेकिन इनमें से 5 लाख से अधिक टिकट रद्द कर दिए गए और सिर्फ 15.25 लाख यात्री ही सफर कर पाए। इस दौरान रेलवे को करीब 48.20 करोड़ रुपए यात्रियों को लौटाने पड़े।

हालांकि, SECR मुख्यालय ने इस अवधि में महज 3.05 लाख रुपए का रिफंड जारी किया है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि कितनी राशि ट्रेन कैंसिल या लेट होने की वजह से लौटाई गई और कितनी यात्रियों द्वारा खुद रद्द करने के कारण।

SECR के सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि रायपुर से अधिक संख्या में ट्रेनों के रद्द होने का कारण यह है कि कई ट्रेनें रायपुर होकर गुजरती हैं, जिनका सोर्स स्टेशन नागपुर या बिलासपुर हो सकता है। यही कारण है कि रायपुर में ट्रेनों का रद्द होना अधिक दिखता है।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, ट्रैक डबलिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग जैसे जरूरी कार्य चल रहे हैं, जिनके कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ हालात सुधरेंगे और यात्रियों को राहत मिलेगी।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...