26.4 C
Raipur
Wednesday, April 1, 2026

सरकारी स्कूलों में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, रायपुर के NGO ने 300 बेरोजगारों से ठगे करोड़ों रुपए…

HomeChhattisgarhसरकारी स्कूलों में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, रायपुर के...

Date:

रायपुर : 31 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर एक एनजीओ द्वारा बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ‘री इंडिया स्किल वेलफेयर फाउंडेशन’ नाम के इस एनजीओ ने राज्यभर के करीब 300 बेरोजगार युवक-युवतियों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए नियुक्त कर दिया और उनसे सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर 2 से 5 लाख रुपए तक वसूल लिए।

एनजीओ के डायरेक्टर राजू रात्रे और अल्फिजा फातिमा ने रायपुर के अंबेडकर चौक स्थित वीर नारायण सिंह परिसर में ऑफिस खोलकर अखबारों और सोशल मीडिया में विज्ञापन दिया कि वे सरकारी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा सेवा दे रहे हैं और इसके बदले शिक्षकों को हर महीने 22 हजार रुपए वेतन मिलेगा। इस झांसे में आकर सैकड़ों बेरोजगारों ने एनजीओ में आवेदन किया और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में मोटी रकम जमा कर दी।

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें रद्द, SECR को हर महीने 16 करोड़ का नुकसान, यात्री परेशान…

एनजीओ ने जॉइनिंग लेटर जारी कर शिक्षकों को रायपुर समेत विभिन्न जिलों के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने भेज दिया। जॉइनिंग लेटर में कहा गया कि यह नौकरी 58 साल तक मान्य रहेगी। कुछ महीनों तक एनजीओ ने नाममात्र की सैलरी दी, फिर धीरे-धीरे बहानेबाजी शुरू हो गई। कई शिक्षकों ने एक साल तक मुफ्त में पढ़ाया, लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला।

अब 1 जुलाई 2025 से एनजीओ का ऑफिस बंद है और दोनों डायरेक्टर फरार हैं। पीड़ितों का कहना है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कई बिचौलिए और एनजीओ के अन्य स्टाफ भी शामिल थे, जिन्होंने पैसे लिए और युवाओं को झांसा दिया।

रायपुर के सिविल लाइन थाने में करीब दो दर्जन पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। इन पीड़ितों में सुरभि सोनी, पलक गायकवाड़, प्रसेनजीत भारद्वाज, चंद्रकांता पटेल, सरोजिनी कंवर, यशोदा कंवर, गीतांजलि साहू, खिलेश्वरी साहू, जयश्री ध्रुव, रूपा वर्मा, मनीषा बाघमरे समेत कई नाम शामिल हैं।

एएसपी कीर्तन राठौर ने पुष्टि की है कि एनजीओ द्वारा राज्य के अलग-अलग जिलों से करीब 300 लोगों को ठगा गया है और उनसे करोड़ों रुपए वसूले गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह मामला बेरोजगारी और झूठे वादों के सहारे की गई ठगी का ज्वलंत उदाहरण है, जिसमें युवाओं के सपनों और आर्थिक संसाधनों के साथ बड़ा धोखा हुआ है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...