घटिया सड़क निर्माण उजागर करने वाले पत्रकार की हत्या मामले में पीडब्ल्यूडी के अफसर गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHघटिया सड़क निर्माण उजागर करने वाले पत्रकार की हत्या मामले में पीडब्ल्यूडी...

Date:

रायपुर : 30 जुलाई 2025

गंगालूर-मितलूर सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के दो रिटायर्ड कार्यपालन अभियंताओं (ईई) सहित ईई, एसडीओ और सब इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की जांच के बाद सामने आई है। मुकेश ने नेलसनार-कोडोली-मिरतुर-गंगालूर सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार को उजागर किया था। सड़क की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसके बाद वे 1 जनवरी की रात से लापता हो गए थे। 3 जनवरी को उनका शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के मकान में बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था।

यह भी पढ़े : बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत…

इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने अब तक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके दो भाई रितेश व दिनेश चंद्राकर और एक सुपरवाइज़र महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार किया है। मामला गंभीरता को देखते हुए एसआईटी से जांच कराई जा रही है।

जांच के दौरान सड़क निर्माण में भारी गड़बड़ियों के प्रमाण सामने आए, जिसके आधार पर विभागीय अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित इंजीनियरों को हिरासत में लिया है। यह सड़क 2010 में 73.08 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत हुई थी।

इस प्रकरण ने निर्माण कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

follow us: www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...