30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम: आरोप-प्रत्यारोप के घेरे में मानव तस्करी और धर्मांतरण का मामला…

HomeChhattisgarhदुर्ग में ननों की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम: आरोप-प्रत्यारोप के घेरे में...

Date:

रायपुर : 29 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 25 जुलाई को दो कैथोलिक नन—सुखमन मंडावी और प्रीती मैरी—को मानव तस्करी और धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उनके साथ एक अन्य महिला वंदना फ्रांसिस और नारायणपुर की तीन युवतियां भी थीं। पुलिस का आरोप है कि युवतियों को नौकरी और नर्सिंग ट्रेनिंग का झांसा देकर आगरा ले जाया जा रहा था, जबकि उनका किसी संस्थान में दाखिला ही नहीं हुआ था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने युवतियों के परिजनों या स्थानीय पंचायत को कोई सूचना नहीं दी थी। विरोधाभासी बयानों और दस्तावेजों के अभाव में तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए कहा कि “यह न्याय नहीं, भाजपा-आरएसएस का भीड़तंत्र है।” प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि ननों को झूठे आरोपों में फंसाया गया है और अल्पसंख्यकों को बदनाम किया जा रहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण और मानव तस्करी की गंभीर आशंका सामने आई है, जो महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सरकार निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से जांच कर रही है।

भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कि वे फिर से आरोपियों के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। पार्टी ने इसे बेटियों की तस्करी का गंभीर मामला बताया और कहा कि राहुल गांधी तथ्यों की अनदेखी कर रहे हैं।

फिलहाल मामला अदालत में है और जांच जारी है। लेकिन इस घटना ने राज्य की राजनीति में तीखा माहौल बना दिया है और आने वाले दिनों में यह एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...