27.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

HomeChhattisgarhग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों से ग्रामीणों को बड़ी राहत...

Date:

कोरबा : 29 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में शुरू किए गए अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से अब ग्रामीणों को बैंकिंग और सरकारी सेवाओं के लिए शहर या तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

इन केंद्रों से पीएम किसान योजना का पंजीकरण, एईपीएस ट्रांजैक्शन, फार्मर आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना और उसमें सुधार जैसे अनेक कार्य गांव में ही आसानी से किए जा रहे हैं। इससे समय और धन की बचत हो रही है तथा ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।

यह भी पढ़े : शासकीय वन भूमि पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, एसडीओ ने प्राथमिकी की सिफारिश की…

कोरबा जिले के बेला गांव की बुजुर्ग श्रीमती घसनीन बाई बताती हैं कि पहले उन्हें पैसे निकालने के लिए दूर बैंक जाना पड़ता था, जिसमें समय और अतिरिक्त खर्च होता था। अब गांव के मंगल भवन में खुले अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से उनका काम आसानी से हो रहा है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर शुरू हुई यह पहल अब राज्यभर में डिजिटल समावेशन का आधार बनती जा रही है। इससे ग्रामीणों में डिजिटल साक्षरता बढ़ रही है और युवा वर्ग तकनीकी नवाचार की ओर प्रेरित हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच से प्रेरित यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को ग्रामीण क्षेत्रों में साकार कर रही है। यह योजना न केवल सरकारी सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है, बल्कि ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कड़ी बन रही है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...