30.9 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

शासकीय वन भूमि पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, एसडीओ ने प्राथमिकी की सिफारिश की…

HomeChhattisgarhAmbikapurशासकीय वन भूमि पर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, एसडीओ ने प्राथमिकी की सिफारिश...

Date:

अंबिकापुर : 29 जुलाई 2025

ग्राम भकुरमा स्थित 24 एकड़ शासकीय वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निजी व्यक्तियों को बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में वन विभाग के पूर्व एसडीओ एस.एन. मिश्रा की संलिप्तता के साथ-साथ राजस्व अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। मामले की जांच के बाद अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) उदयपुर ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की है।

यह भूमि खसरा नंबर 713/2, 714, 715 और 716 (कुल रकबा लगभग 5 हेक्टेयर) तथा खसरा नंबर 26/5 और 26/7 (रकबा 5.34 हेक्टेयर) की है, जो शासकीय वन भूमि के रूप में दर्ज है और इसमें 295 जीवित वृक्ष मौजूद हैं। उक्त भूमि सरगुजा स्टेट सेटलमेंट में दर्ज नहीं है और बड़े झाड़ के जंगल के रूप में वर्गीकृत है।

यह भी पढ़े : ऑपरेशन साइबर शील्ड, दिल्ली पुलिस बनकर रायपुर की महिला से 2.83 करोड़ की ठगी, यूपी के 5 ठग गिरफ्तार…

जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह भूमि राजकुमारी पति रामनारायण, सुरेशनाथ मिश्रा, मीरा मिश्रा और अजीत कुमार यादव द्वारा अभिषेक मिश्रा के नाम विक्रय कर दी गई। विक्रय पत्रों में भूमि पर मौजूद वृक्षों का कोई उल्लेख नहीं किया गया, जिससे शासन को राजस्व की हानि हुई।

यह भी प्रमाणित हुआ कि तत्कालीन हल्का पटवारी नीरज वर्मा ने कूट रचित दस्तावेज प्रदान किए, और किसी भी पक्षकार के पास वैध पट्टा नहीं है।

प्रकरण की शिकायत अधिवक्ता डी.के. सोनी द्वारा कलेक्टर सरगुजा को की गई थी, जिसके आधार पर जांच अनुविभागीय अधिकारी उदयपुर को सौंपी गई। एसडीओ ने 27 जून को अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी, जिसमें स्पष्ट रूप से भूमि विक्रय में कूटरचना की पुष्टि की गई है।

एसडीओ ने तत्कालीन पटवारी नीरज वर्मा, विक्रेता राजकुमारी, अजीत कुमार यादव, सुरेशनाथ मिश्रा, मीरा मिश्रा और खरीदार अभिषेक मिश्रा के विरुद्ध समुचित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की सिफारिश करते हुए प्रकरण कलेक्टर सरगुजा को सौंपा है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.instagram.com/swatantrachhattisgarh.com4?igsh=MWxseHI0ZHV5d2RmMA==

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...

CGMSC घोटाला केस में आरोपी शशांक चोपड़ा को हाईकोर्ट से नियमित जमानत…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) घोटाला...