बिलासपुर : 23 जुलाई 2025
। छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन व्यवस्था की खराब हालत पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। बिलासपुर में 9 में से सिर्फ 5 सिटी बसें चल रही हैं। कोर्ट ने इसे जनता के लिए असुविधाजनक बताते हुए व्यवस्था में जल्द सुधार के निर्देश दिए हैं। यह मामला हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका के रूप में लिया है।
मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की बेंच में हुई सुनवाई में शासन ने बताया कि कोविड और लॉकडाउन के चलते कई बसें खस्ताहाल हो गईं, जिनमें से अधिकांश अब मरम्मत लायक नहीं हैं।
यह भी पढ़े : वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, नवा रायपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई…
कोर्ट ने सरकार के जवाब को असंतोषजनक माना और कहा कि बिलासपुर जैसे शहर में परिवहन की यह स्थिति ठीक नहीं है। अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी।
240 ई-बसें चलेंगी, दिवाली के बाद संभावित शुरुआत शासन ने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत प्रदेश में 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। इनमें 140 बसें बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई और कोरबा के लिए और 100 रायपुर के लिए हैं। दिवाली के बाद इनका संचालन शुरू हो सकता है। इससे शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


