30.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, नवा रायपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई…

HomeChhattisgarhवन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, नवा...

Date:

रायपुर : 23 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्री केदार कश्यप के भतीजे और बस्तर से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के बेटे निखिल कश्यप (22) की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बुधवार सुबह नवा रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुआ, जब निखिल की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निखिल सिर के बल सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि बाइक की गति काफी तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण निखिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त निखिल अकेला था।

यह भी पढ़े : रायपुर से सारंगढ़ फोरलेन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, कई गांवों में खरीदी-बिक्री पर रोक…

सूचना मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल मंदिर हसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि निखिल कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के इकलौते बेटे थे। उनका परिवार राजनीतिक और सामाजिक रूप से बस्तर अंचल में सक्रिय रहा है। निखिल की असमय मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...