27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छोटे बच्चों के भोजन अवकाश में बदलाव, अब और देर से मिलेगा मध्याह्न भोजन…

HomeChhattisgarhBILASPURछोटे बच्चों के भोजन अवकाश में बदलाव, अब और देर से मिलेगा...

Date:

बिलासपुर : 23 जुलाई 2025

स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें प्राइमरी स्कूल (कक्षा 1 से 5) के बच्चों के भोजन अवकाश समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अब इन बच्चों को पिछले सत्र की तुलना में 40 मिनट देर से मध्याह्न भोजन मिलेगा। पहले यह अवकाश दोपहर 1:05 बजे होता था, जो अब दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। यह अवकाश 50 मिनट का होगा और स्कूल की छुट्टी शाम 4 बजे तय की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर बच्चे सुबह 10 बजे खाली पेट स्कूल आते हैं। ऐसे में उन्हें लंबे समय तक बिना भोजन के रहना पड़ेगा। यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के दृष्टिकोण से चिंताजनक बताया जा रहा है।

वहीं, मिडिल स्कूल (कक्षा 6 से 8) और हाईस्कूल (कक्षा 9 से 12) के छात्रों को पहले की तरह ही समय पर भोजन अवकाश मिलेगा। मिडिल स्कूल के लिए मध्याह्न भोजन का समय दोपहर 1:10 से 1:50 तक और हाईस्कूल के लिए 1:25 से 1:55 तक निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट सख्त, छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन की बदहाली पर जताई नाराजगी, दिवाली के बाद चलेंगी ई-बसें…

शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि:

  • कक्षा 1 से 5 के लिए भोजन अवकाश: 1:45 से 2:35 (50 मिनट)
  • कक्षा 6 से 8 के लिए भोजन अवकाश: 1:10 से 1:50 (40 मिनट)
  • कक्षा 9 से 12 के लिए भोजन अवकाश: 1:25 से 1:55 (30 मिनट)

शिक्षाविदों और अभिभावकों का कहना है कि प्राइमरी स्तर के बच्चों को सबसे पहले भोजन मिलना चाहिए, क्योंकि वे कम उम्र के और अधिक ऊर्जा की जरूरत वाले होते हैं। लेकिन नया समय निर्धारण इसके उलट है, जिससे छोटे बच्चों के पोषण पर विपरीत असर पड़ सकता है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...