27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, चैतन्य बघेल से ईडी की पूछताछ जारी, कांग्रेस का प्रदेशव्यापी चक्काजाम आज…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ शराब घोटाला, चैतन्य बघेल से ईडी की पूछताछ जारी, कांग्रेस का...

Date:

रायपुर : 22 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी का दावा है कि चैतन्य को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपए मिले, जिन्हें वैध दिखाने के लिए उसने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों का इस्तेमाल किया। इन पैसों से उसने प्रोजेक्ट डेवलपमेंट, ठेकेदारों को नकद भुगतान और नकदी के बदले बैंक एंट्री जैसे काम किए।

जांच में सामने आया है कि चैतन्य ने त्रिलोक सिंह ढिल्लन से सांठगांठ कर उनकी कंपनियों और कर्मचारियों के नाम का भी उपयोग किया। ‘विट्ठलपुरम प्रोजेक्ट’ में फ्लैट खरीदने के नाम पर उसने ढिल्लन के माध्यम से 5 करोड़ रुपए प्राप्त किए। बैंक रिकॉर्ड से पुष्टि हुई है कि ढिल्लन को शराब सिंडिकेट से पैसे मिले थे।

ईडी ने यह भी खुलासा किया है कि चैतन्य को घोटाले से करीब 1000 करोड़ रुपए और मिले, जिन्हें अनवर ढेबर और अन्य साथियों की मदद से इधर-उधर किया गया। यह रकम बघेल परिवार के करीबी सहयोगियों के माध्यम से विभिन्न निवेशों में लगाई गई।

यह भी पढ़े : महिला आयोग में प्रताड़ना के दो मामलों की सुनवाई, ससुराल पक्ष को नोटिस और कार्रवाई के निर्देश…

इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आज मंगलवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रदेशव्यापी चक्काजाम का ऐलान किया है। चक्काजाम सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, जिला मुख्यालयों, और सीमा मार्गों पर किया जाएगा। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया है।

इधर, ईओडब्ल्यू ने भी कार्रवाई तेज करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय मिश्रा, उनके भाई मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है। अभिषेक, आबकारी घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह का भतीजा है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 26 जुलाई तक 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।

घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई बड़े नामों की संलिप्तता उजागर होती जा रही है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...