HomeCHHATTISGARHकोंडागांव में आकाशीय बिजली के गिरने से दो बच्चों की गयी जान...

Date:

कोंडागांव में आकाशीय बिजली के गिरने से दो बच्चों की गयी जान ..

कोंडागांव : 19 मार्च 2023 (मनोज शर्मा )

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंडागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिलपुटी में 18 मार्च की दोपहर में बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया था , जिसमे दो नाबालिक बच्चियां मौत की शिकार हो गयीं | मिली जानकारी के अनुसार कुमारी मोनिका नाग पिता देवीसिंह नाग उम्र 10 वर्ष और राधा मरकाम पिता सोमनाथ मरकाम उम्र 10 वर्ष दोनों की मौत हो गयी थी | ये दोनों बच्चियां अपने गाँव में इमली बीनने गयी थी , उसी दौरान अचानक तेज बारिश और बिजली चमकने के चलते दोनों आकाशीय (गाज ) के शिकार हो गए और मौत ने अपने आगोश में लपेट लिया | घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों द्वारा 108 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया , जहाँ डोक्टरों ने बच्चियों के मौत हो जाने की पुष्टि की |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, शासन ने जारी किया आदेश…

दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश के दौरान राजेंद्र कटारा...