हर्षिता पांडेय ने कोटा कोर्ट में ली जमानत, चक्का जाम केस में दो साल बाद पेश हुआ चालान…

HomeCHHATTISGARHBILASPURहर्षिता पांडेय ने कोटा कोर्ट में ली जमानत, चक्का जाम केस में...

Date:

बिलासपुर: 18 जुलाई 2025

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता हर्षिता पांडेय एक बार फिर चर्चा में हैं। दो साल पुराने एक चक्का जाम मामले में बिलासपुर पुलिस ने उन्हें फरार घोषित करते हुए कोर्ट में चालान पेश कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही हर्षिता पांडेय अपने समर्थकों के साथ कोटा कोर्ट पहुंचीं और जमानत ले ली।

यह मामला 13 फरवरी 2023 का है, जब सकरी-कोटा रोड पर गनियारी के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में चक्का जाम किया गया था। उस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे। प्रदर्शन के बाद कोटा पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिनमें से 11 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और सभी को जमानत भी मिल गई थी।

हालांकि, हर्षिता पांडेय का कहना है कि उन्हें न एफआईआर की जानकारी दी गई, न ही नोटिस या वारंट थमाया गया। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें फरार बताकर चालान कोर्ट में पेश कर दिया।

हर्षिता पांडेय ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा,

“जब मैं लगातार सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और अफसरों के साथ मंच साझा कर रही थी, तब भी मुझे फरार बताया गया। यह सरासर राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है।”

उन्होंने यह भी कहा कि जनता के मुद्दों को उठाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होती है, लेकिन पिछली सरकार ने इसे राजनीतिक द्वेष के चलते अपराध की तरह प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि हर्षिता पांडेय के खिलाफ IPC की धारा 147 (बलवा) और 341 (रास्ता रोकना) के तहत केस दर्ज है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतनेट से बदलेगी छत्तीसगढ़ की डिजिटल तस्वीर! 3,942 करोड़ के निवेश से 11,682 पंचायतों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भारतनेट...