पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर ईडी का छापा, भारी पुलिस बल तैनात, जन्मदिन का माहौल तनाव में बदला…

HomeCHHATTISGARHपूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर ईडी का छापा, भारी पुलिस...

Date:

रायपुर : 18 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दुर्ग स्थित पदुम नगर निवास पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे दो गाड़ियों में पहुंचे ईडी के 12 अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवान भी मौजूद थे। टीम ने निवास की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

ईडी की यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन छापे की खबर फैलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हलचल मच गई। बड़ी संख्या में लोग भूपेश बघेल के निवास के बाहर जमा हो गए। मौके पर चरोदा नगर निगम के सभापति कृष्णा चंद्राकर, पूर्व ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा जैसे कई वरिष्ठ नेता पहुंच गए।

यह भी पढ़े : कोटा में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 26 शिक्षकों की पत्नियों ने उठाया गलत लाभ…

स्थिति को देखते हुए रायपुर जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल निवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

गौरतलब है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का जन्मदिन है। परिवार द्वारा सुबह से ही जन्मदिन समारोह की तैयारियां की जा रही थीं। रिश्तेदार और करीबी मेहमान भी आमंत्रित थे, लेकिन ईडी की दबिश के चलते माहौल पूरी तरह बदल गया और आयोजन पर साया छा गया।

कांग्रेस नेताओं ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...